महेंद्रगढ़ में स्वच्छता अभियान ने पकड़ा जोर, हर गांव होगा स्वच्छ

महेंद्रगढ़, 10 जुलाई (परमजीत सिंह/शैलेन्द्र सिंह)।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार महेंद्रगढ़ जिले में स्वच्छता अभियान को लगातार तेजी मिल रही है। पिछले कई हफ्तों से जिले के हर ब्लॉक के एक गांव में प्रतिदिन सघन स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।
यह जानकारी देते हुए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि उपायुक्त डॉ. विवेक भारती के मार्गदर्शन में यह अभियान अगले कई हफ्तों तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान जिले के सभी गांवों को कवर किया जाएगा। इसी कड़ी में आज कारिया, झिगावन, सिसोठ, दताल, डोहर खुर्द, नारेहड़ी, सोहड़ी तथा खत्रीपुर आदि गांव में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इस अभियान में सफाई कर्मचारी आम जनता के साथ मिलकर सार्वजनिक स्थानों और भवनों की गहनता से सफाई कर रहे हैं। यह व्यापक सफाई अभियान अब एक जन आंदोलन का रूप ले चुका है जिसका लक्ष्य महेंद्रगढ़ जिले को स्वच्छ और सुंदर बनाना है।
#newshaeyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top