Saturday, July 12, 2025
Homeहरियाणाराव सुल्तान सिंह स्कूल में गुरु पूर्णिमा पर महर्षि वेदव्यास के चरणों...

राव सुल्तान सिंह स्कूल में गुरु पूर्णिमा पर महर्षि वेदव्यास के चरणों में पुष्प अर्पित किए

महेंद्रगढ़, 10 जुलाई (परमजीत सिंह/शैलेन्द्र सिंह)।
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर राव सुल्तान सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल निम्भेड़ा में महर्षि वेदव्यास के चरणों में पुष्प अर्पित किए गए। एडवोकेट सतपाल यादव ने कहा कि गुरु और शिष्य का रिश्ता बहुत पवित्र होता है और गुरु को परमात्मा से भी बढ़कर माना गया है। हमें अपने गुरुजनों का सम्मान करना चाहिए और उनके बताए मार्ग पर चलकर अपना भविष्य उज्ज्वल बनाना चाहिए।

संस्था प्राचार्य राजकुमार शर्मा ने गुरु पूर्णिमा के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि यह सनातन धर्म और संस्कृति का हिस्सा है। आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा कहा जाता है, जिसे व्यास पूर्णिमा भी कहते हैं। गुरु भारतीय सभ्यता में विशेष महत्व रखते हैं और व्यक्ति को सही दिशा में ले जाने का कार्य करते हैं। उनकी कृपा से ही व्यक्ति का जीवन सफल होता है।

उन्होंने बच्चों को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

#newsharyana

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments