जिला नागरिक अस्पताल के सर्जन डॉ. कंवर सिंह की माता निहाली देवी का निधन

नारनौल,17 जुलाई (परमजीत सिंह /शैलेन्द्र सिंह)

नागरिक अस्पताल में कार्यरत वरिष्ठ सर्जन डॉ. कवर सिंह चौहान की पूज्य माता जी स्वर्गीय श्रीमती निहाली देवी पत्नी स्वर्गीय श्री रामचंद्र जी का आकस्मिक निधन दिनांक 14 जुलाई (सोमवार) को हो गया। वे 75 वर्ष की थीं।

स्व. निहाली देवी एक धार्मिक, परोपकारी और सरल स्वभाव की महिला थीं। वे सदैव धर्म-कर्म में आस्था रखती थीं और जरूरतमंदों की सहायता में तत्पर रहती थीं। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव चूडीना में किया गया। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार – पाँच पुत्र, तीन पुत्रियाँ, पाँच पौत्र, छह पौतियाँ – छोड़कर प्रभु चरणों में विलीन हो गईं।

इस दुःखद घड़ी में बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन हरियाणा के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश चौहान सहित अनेक चिकित्सा अधिकारी, कर्मचारी व गणमान्यजन परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे।


शोक सभा में उन्होंने कहा कि जन्म और मृत्यु ईश्वर के अधीन हैं। यह सांसारिक चोला एक दिन सभी को त्यागना है, पर मनुष्य के सद्कर्म और व्यवहार ही पीछे याद रह जाते हैं। इसलिए हमें जीवन में धर्म के मार्ग पर चलकर पुण्य कर्म करने चाहिए।

शोक व्यक्त करने पहुंचे प्रमुख लोग:

एसएमओ डॉ. बाबूलाल, सर्जन डॉ. प्रदीप यादव , डॉ. अभिषेक, हरियाणा कर्मचारी नेता मुकेश चौहान, स्वास्थ्यकर्मी बलजीत, माया देवी, चौधरी सुरजीत सिंह, मुकेश देवी, स्नेहलता सहित अनेकों लोग उपस्थित थे जिन्होंने ईश्वर को इस दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करें की बात कही।

#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top