युवा स्वरोजगार को अपनाकर सरकारी योजनाओं का फायदा उठाएं: डॉ. राकेश कुमार

नारनौल, 17 जुलाई(परमजीत सिंह/गजेन्द्र यादव)।

माई भारत की ओर से सरकारी योजनाओं पर कार्यशाला का आयोजन


माई भारत, युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय की ओर से आज डीआरडीए हॉल में फ्लैगशिप योजनाओं पर कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम में जिला प्रमुख डॉ राकेश कुमार ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।
डॉ राकेश कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में युवाओं की कुशलता को बढ़ावा देना और उनके उद्योग स्थापित करने में सरकार पूरी तरह गंभीर है और हर संभव सहायता प्रोत्साहन प्रदान किया जा रहा है।
युवाओं को स्वरोजगार की ओर बढ़ना चाहिए जिससे एक स्वावलंबी राष्ट्र का निर्माण हो सकें।
जिला युवा अधिकारी नित्यांनद यादव ने कहा कि युवाओं तक सरकारी योजनाओं की पहुंच के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा अपने विभाग में चल रही राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की।कार्यक्रम में पंजाब नेशनल बैंक प्रबंधक डीएन यादव ने बैंक द्वारा प्रदत्त विभिन्न स्कीम जैसे प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना जिसमें लोग मात्र 20 रुपए वार्षिक दर पर दो लाख तक का दुर्घटना बीमा करवा सकतें हैं। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना जिसमें उपभोक्ता 436 रुपए वार्षिक दर से भुगतान करके सामान्य मृत्यु होने पर भी 2 लाख रुपए तक का फायदा आश्रित को मिल सकता है। अटल पेंशन योजना जिसमें उपभोक्ता नियमित रूप से अंशदान करके कैटेगरी वाइज पेंशन के हकदार हो सकते हैं। साइबर क्राइम के बारे में उन्होंने विस्तार से बताया और समझाया कि थोड़ी सी जागरूकता हमारे लाखों का नुकसान होने से बचा सकती है। युवा एजुकेशन लोन के साथ अपनी कुछ शिक्षा आसानी से ग्रहण कर सकते हैं जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में कोई भी छात्र आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई ना छोड़नी पड़े।

सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक से प्रबंधक लालचंद ने युवाओं को किसान क्रेडिट कार्ड के बारे में बताया कि फसल उत्पादन के लिए लोन दिया जाता है इसके साथ ही पशु किसान क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। गृह ऋण, वाहन ऋण भी बैंक द्वारा दिए जाने का प्रावधान है।
जिला सलाहकार जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन महेंद्रगढ़ मंगतूराम सरसवा ने कहा कि वर्तमान में महेंद्रगढ़ जिला अधिकांश रूप से डार्क जोन की स्थिति में है उससे भी अधिक गंभीर बात ये है कि उपलब्ध पानीं की गुणवत्ता भी तय मानकों पर खरा नहीं उतर पा रही है। हमें अपने जल स्रोतों की स्वच्छता को बनाए रखना होगा जिन गांवों में नहरी पानी स्कीम लागू हैं उनमें हमें पेयजल के लिए उसी पानी का उपयोग हमें अधिकतम करना चाहिए। जिला केंद्र पर स्थित लैब से हम अपने पेयजल की गुणवत्ता की जांच करवा सकतें हैं। उन्होंने कहा कि समिति में शामिल स्वयं सहायता समूह की सक्रिय सदस्या ग्राम स्तर पर ही उपभोक्ताओं को नये नल कनेक्शन प्रदान करने एवं बिल भुगतान की सुविधा प्रदान करवाती हैं। माय भारत के एक्सपीरियंस लर्निंग प्रोग्राम के माध्यम से युवा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के साथ मिलकर समाज सेवा और कैरियर निर्माण में भूमिका निभा सकते हैं।
एमएसएमई से जिला औद्योगिक विस्तार अधिकारी अजय यादव ने बताया कि युवाओं को स्वरोजगार के रास्ते अपनाने चाहिए इसके लिए विभाग हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने को तत्पर है। फूड प्रोसेसिंग युनिट अगर कोई उद्यमी लगाता हैं तो एक करोड़ तक का लोन करवाया जाता है जिस पर 35 प्रतिशत सब्सिडी उपलब्ध करवाई जा रही है। प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत सेवा उत्पाद , मेन्युफेक्चरिंग युनिट के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है
जिस पर 50 लाख तक लोन और 35 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत हस्त शिल्प से जुड़े 18 प्रकार के व्यवसाय के लिए 1 लाख तक का लोन और प्रशिक्षण दिया जाता है। युवा उद्यमी जिस क्षेत्र में भी कार्य कर रहें हैं उन्हें उद्दम का पंजीकरण जरुर करना चाहिए।
इस सेमिनार में जिला सूचना प्रसारण अधिकारी प्रशांत कुमार, माई भारत लेखाकार महेन्द्र सिंह, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों के अलावा युवा क्लबों और माई भारत के 90 युवाओं ने हिस्सा लिया।

#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top