सीईटी परीक्षा के सुचारु और निष्पक्ष संचालन के लिए डीसी डॉ विवेक भारती ने ली बैठक

नारनौल,17 जुलाई (परमजीत सिंह/गजेन्द्र यादव)।

परीक्षार्थियों के आने-जाने, ठहरने व सुरक्षा तथा स्वास्थ्य के लिए प्रशासन करेगा पुख्ता प्रबंध


आगामी 26 और 27 जुलाई को होने वाली कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) परीक्षा के दौरान सरकार के निर्देश अनुसार जिला प्रशासन परीक्षार्थियों के लिए ठहरने से लेकर गंतव्य तक पहुंचने तथा स्वास्थ्य व सुरक्षा तक के पुख्ता प्रबंध करेगा। इसी कार्य के बेहतर प्रबंधन के लिए आज उपायुक्त डॉ विवेक भारती ने लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक ली।
डीसी ने कहा कि इस परीक्षा के सुचारु और निष्पक्ष संचालन के लिए विभिन्न प्रकार की टीमों का गठन किया जाएगा। परीक्षार्थियों के आने व जाने के लिए प्रशासन की ओर से पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे। वहीं संबंधित केंद्र तक पहुंचाने के लिए सटल बसों का संचालन किया जाएगा।
बैठक में परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था, परिवहन, इनविजिलेटर और सहायक कर्मचारियों की उपलब्धता, बिजली -पानी की आपूर्ति, चिकित्सा तथा आपातकालीन सेवाएं के पुख्ता इंतजाम करने पर मंथन हुआ।
उपायुक्त ने कहा कि सभी अधिकारी जिम्मेदार के साथ कार्य करें। शिक्षा अधिकारी केंद्र को अच्छी तरह चैक करें।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जैमर, सीसीटीवी, बायोमेट्रिक व तलाशी से संबंधित सभी कार्य एसओपी के अनुसार होने चाहिए।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर दिशा निर्देश जारी किए।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त सुशील कुमार, महेंद्रगढ़ के एसडीएम अनिल यादव, नांगल चौधरी के एसडीएम मनोज कुमार, नारनौल के एसडीएम रमित यादव, नगराधीश मंजीत कुमार के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top