यदुवंशी स्कूल महेन्द्रगढ़ में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

महेंद्रगढ़, 19 जुलाई (परमजीत सिंह/शैलेन्द्र सिंह)।

-क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों की ज्ञान यात्रा को मिली नई दिशा


यदुवंशी स्कूल महेन्द्रगढ़ में शनिवार को कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए विशेष साप्ताहिक गतिविधि के अंतर्गत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता को विभिन्न विभागों के अनुसार विभाजित किया गया, जिसमें कक्षा 6 से 8 तक तथा 9 से 12 तक के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान, तर्कशक्ति एवं त्वरित निर्णय क्षमता का विकास करना था। प्रतियोगिता को रोचक और ज्ञानवर्धक बनाने के लिए विषयवार प्रश्नांे का चयन किया गया। छात्रों को समूहों में विभाजित कर प्रश्नोत्तरी के विभिन्न चरणों से गुजारा गया जिसमें विज्ञान का रहस्य, इतिहास की झलक, पिक्चर राउंड ने प्रतियोगिता को और भी रोमांचक बना दिया। छात्रों ने अद्भुत उत्साह एवं एकाग्रता के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस आयोजन से विद्यार्थियों को एक नई दिशा मिली और उन्हें शिक्षा के साथ-साथ टीम वर्क की भावना से भी परिचित कराया।
विद्यालय के प्राचार्य पवन कुमार ने अपने प्रेरणादायी भाषण में कहा कि प्रतियोगिताएं केवल जीतने का माध्यम नहीं होतीं, बल्कि वह आत्मविश्वास एवं ज्ञान को मजबूत करने का अवसर भी होती हैं। आज के विद्यार्थी कल के निर्माता है, और इस तरह की गतिविधियां उन्हें नेतृत्व के लिए तैयार करती हैं।
ग्रुप के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि हमारा उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि हम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में विश्वास रखते हैं।
इस अवसर पर वाइस चेयरमैन एडवोकेट कर्ण सिंह यादव, वाइस चेयरपर्सन संगीता यादव, ग्रुप निदेशक विजय सिंह यादव, फाउंडर डायरेक्टर डॉ. राजेन्द्र सिंह यादव ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top