हरियाणा में कल से शुरू होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो और ऑरेंज अलर्ट

चंडीगढ़ ,19 जुलाई (परमजीत सिंह,स्टेट हैड)।

हरियाणा में आगामी दिनों में झमाझम बारिश की संभावना जताते हुए मौसम विभाग ने 20 जुलाई से 24 जुलाई तक के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने 20, 22 और 24 जुलाई के लिए येलो अलर्ट, जबकि 21 जुलाई के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम तथा कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। लोगों को सावधानी बरतने और मौसम की जानकारी पर नज़र बनाए रखने की सलाह दी गई है।

जिन जिलों में बारिश की संभावना है, वे इस प्रकार हैं:

20 जुलाई

चंडीगढ़, पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल : अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश।

जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल : कई स्थानों पर बारिश की संभावना।

हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ : कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा।

सिरसा और फतेहाबाद: अलग-अलग स्थानों पर वर्षा की संभावना।

21 जुलाई (ऑरेंज अलर्ट)

चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर: भारी से बहुत भारी वर्षा संभव।

अन्य जिलों में भी सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है।

22 और 24 जुलाई (येलो अलर्ट)

अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा संभावित। कुछ इलाकों में मौसम खराब रह सकता है।

विभाग ने क्या किया अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अगले कुछ दिनों तक गैर-जरूरी यात्रा से बचें, जलभराव वाले क्षेत्रों में सतर्क रहें और स्थानीय प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।

#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top