महेंद्रगढ़ में अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारियों ने जताया रोष, जॉब सिक्योरिटी एक्ट लागू न होने पर आंदोलन की चेतावनी

महेंद्रगढ़, 19 जुलाई (परमजीत सिंह/शैलेन्द्र सिंह)।
अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारी संघ 2107 हरियाणा (संबंधित भारतीय मजदूर संघ) की एक अहम बैठक आज महेंद्रगढ़ में आयोजित की गई। बैठक में HKRN (हरियाणा कौशल रोजगार निगम) के कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ कड़ा रोष व्यक्त किया।

कर्मचारियों ने बैठक में बताया कि उनकी सबसे बड़ी मांग “जॉब सिक्योरिटी एक्ट 2024” को लागू करने की है, जिसे लेकर वह लंबे समय से आवाज उठा रहे हैं, लेकिन अब तक सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही सुरक्षा अधिनियम व SOP (मानक संचालन प्रक्रिया) लागू नहीं की गई, तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। शनिवार को यह प्रदर्शन हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष भूपेश पालीवाल के मार्गदर्शन पर महेंद्रगढ़ सिविल अस्पताल में भारी संख्या में पहुंच अपनी मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन भी किया।

प्रदर्शन में मुख्य रूप से मौजूद रहे:
ब्लॉक प्रधान अशोक लोहमरोड़, सचिव अजीत सिंह, जिला कोषाध्यक्ष अनिकेश , ब्लॉक कोषाध्यक्ष सुधीर यादव, मीडिया प्रभारी कुलदीप शर्मा व विक्की वर्मा।
इसके अलावा गौरव, अमित कुमार, मुकेश शर्मा, सोनू, वीर सिंह, दीपक कुमार, आकाश, सोमवीर, लाजवंती , पूजा, इंदुबाला, बीना देवी, योगेश वर्मा, सतीश कुमार, दीपक यादव, देवेंद्र शर्मा सहित अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

कर्मचारियों ने एक स्वर में कहा कि जब तक उन्हें स्थायित्व और सुरक्षा नहीं मिलती, वे अपने संघर्ष को जारी रखेंगे।

#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top