अनहद शक्ति फाउंडेशन द्वारा यज्ञ के माध्यम से सामाजिक जागरूकता का आयोजन

महेंद्रगढ़, 20जुलाई (परमजीत सिंह/शैलेन्द्र सिंह)।

गांव मालडा बास स्थित भगवान श्रीकृष्ण मंदिर में आज अनहद शक्ति फाउंडेशन के तत्वावधान में एक सामाजिक यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन पर गंभीर विचार-विमर्श करते हुए उनके समाधान हेतु अनहद शक्ति परिवार के साथ मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

यज्ञ के दौरान पर्यावरण संरक्षण, यज्ञ की वास्तविक परंपरा, वृक्षों के पौराणिक व वैज्ञानिक महत्व तथा संस्कारों की वर्तमान आवश्यकता जैसे विषयों पर सारगर्भित चर्चा हुई। इस अवसर पर प्रवक्ता जयप्रकाश यादव ने संगठन की सदस्यता ग्रहण करते हुए सामाजिक सुधारों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

यज्ञ करते संस्था के सदस्य व ग्रामीण

फाउंडेशन की अध्यक्ष शैलजा यादव ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यदि हम अपनी संस्कृति और संस्कारों को आने वाली पीढ़ी तक सही रूप में पहुंचाने में सफल होते हैं, तो हमारा भविष्य उज्ज्वल है। उन्होंने भारत की गौरवशाली परंपरा के अंतर्गत बताए गए 16 संस्कारों के समाज में पुनः प्रवाह की आवश्यकता पर भी बल दिया।

इस अवसर पर देशराज आर्य, शीशराम आर्य एवं धनपत आर्य सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने अनहद शक्ति फाउंडेशन के कार्यों की सराहना करते हुए विधिवत सदस्यता ग्रहण की और समाज हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top