जवाहर यादव को खो-खो फेडरेशन ऑफ़ हरियाणा का स्टेट प्रेसिडेंट व खो-खो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया का नेशनल वाईस प्रेसिडेंट नियुक्त

महेंद्रगढ़, 20 जुलाई (परमजीत सिंह /शैलेन्द्र सिंह)।

-अधिवक्ता नरेश शर्मा ने मुलाकात कर गुलदस्ता भेंट कर दी शुभकामनाएं

भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के मुख्य प्रवक्ता एवं मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी जवाहर यादव को खो-खो फेडरेशन ऑफ हरियाणा का स्टेट प्रेसिडेंट और खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया का नेशनल वाईस प्रेसिडेंट नियुक्त किए जाने पर उनके निवास स्थान पर एडवोकेट नरेश शर्मा ने मुलाकात कर उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट कर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

एडवोकेट नरेश शर्मा बीजेपी के वरिष्ठ नेता स्व. पंडित उमराव लाल शर्मा के पोते हैं। आपको बता दें कि अधिवक्ता नरेश शर्मा लंबे समय से जवाहर यादव के निकट सहयोगी रहे हैं। उसे समय श्री यादव भारतीय जनता युवा मोर्चा हरियाणा के अध्यक्ष थे, तब नरेश शर्मा भी उनकी टीम का एक सक्रिय हिस्सा थे जो आज भी वे निरंतर उनके साथ सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों में जुड़े हुए हैं।
इतना ही नहीं नरेश शर्मा प्रत्येक वर्ष उनके जन्मदिन की पावन अवसर पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते और शहर के आस पास झुग्गी-झोपड़ियों में जाकर ज़रूरतमंदों के बीच उनका जन्मदिन मनाते रहे है। जो सामाजिक गतिविधियों में विशेष रुचि रखते हुए विभिन्न संगठनों से जुड़े हुए हैं।

संगठनात्मक गतिविधियों में जुड़े हुए हैं.

एडवोकेट नरेश शर्मा प्रत्येक वर्ष श्री जवाहर यादव के जन्मदिन पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हैं और साथ ही झुग्गी-झोपड़ियों में जाकर ज़रूरतमंदों के बीच जन्मदिन मनाते हैं। वे सामाजिक गतिविधियों में विशेष रुचि रखते हुए विभिन्न संगठनों से जुड़े हुए हैं।

वर्तमान में अधिवक्ता नरेश शर्मा सीनियर सिटीज़न ट्रिब्यूनल, एसडीएम कोर्ट महेंद्रगढ़ में हरियाणा सरकार की ओर से नामित सदस्य के रूप में कार्यरत हैं। साथ ही वे ब्राह्मण सभा महेंद्रगढ़ के कॉलेजियम सदस्य भी हैं। गत विधानसभा चुनावों में वे स्थानीय विधायक कंवर सिंह यादव के निर्वाचन एजेंट के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

इस अवसर पर नरेश शर्मा ने कहा कि श्री यादव का यह सम्मान पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। इससे खेलों को प्रोत्साहन मिलेगा, विशेष रूप से ग्रामीण खेलों को। उन्होंने विश्वास जताया कि श्री यादव अपने अनुभव और नेतृत्व क्षमता से खो-खो खेल को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top