महेंद्रगढ़, 20 जुलाई (परमजीत सिंह/कुणाल सिंह)।
हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव 21 जुलाई सोमवार को अटेली विधानसभा क्षेत्र के गांव बाघोत, स्याना एवं सेहलंग का दौरा करेंगी। इस दौरान वे ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगी तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी देंगी।
सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य मंत्री का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा:
प्रातः 9:30 बजे – गांव बाघोत
प्रातः 10:15 बजे – गांव स्याना
प्रातः 11:00 बजे – गांव सेहलंग
इन बैठकों के दौरान ग्रामीण अपनी विभिन्न समस्याएं व सुझाव मंत्री के समक्ष रख सकेंगे। सरकार का उद्देश्य है कि जनप्रतिनिधि स्वयं क्षेत्र में जाकर आमजन की समस्याओं को सुनें और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।
#newsharyana
