नेल्टास ओलंपियाड में यदुवंशी स्कूल महेन्द्रगढ़ के छात्रों ने हासिल की शानदार सफलता

महेंद्रगढ़, 21 जुलाई (परमजीत सिंह /शैलेन्द्र सिंह)।

यदुवंशी स्कूल महेन्द्रगढ़ में विद्यार्थियों ने नेल्टास ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस ओलंपियाड में कक्षा 2 से 8 तक के छात्रों ने भाग लिया, जिसमें से कई छात्रों ने जिला एवं राज्य स्तर पर क्वालीफाई कर सराहनीय रैंक प्राप्त की। विद्यालय के शिक्षकों की मेहनत, विद्यार्थियों की लगन और अभिभावकों के सहयोग से यह सफलता संभव हो पाई है। इस उपलब्धि पर पूरे विद्यालय में खुशी की लहर दौड गई। विजेता छात्रों को मैडल व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
विजेता छात्रों में मयंक, सक्षम, वंशिका, नक्ष, सचित, रियांश, जॉरूल, राघवी, कुनाल, हर्षित, हिमेश, हर्षित, परमजीत आदि रहे।
विद्यालय के प्राचार्य पवन कुमार ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए तो कोई भी मंजिल दूर नहीं।
ग्रुप के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह ने विजेता छात्रों को बधाई दी। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि नेल्टास ओलंपियाड में आपकी उपलब्धि पूरे विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। आप सभी अपने आत्मविश्वास और परिश्रम से आगे भी ऐसे ही सफलताएं प्राप्त करते रहो।
इस अवसर पर वाइस चेयरमैन एडवोकेट कर्ण सिंह यादव, वाइस चेयरपर्सन संगीता यादव, ग्रुप निदेशक विजय सिंह यादव, फाउंडर डायरेक्टर डॉ. राजेन्द्र सिंह यादव ने सभी विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।

#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top