हरियाणा सरकार ने डीजी स्तर के दो वरिष्ठ अधिकारियों का किया तबादला

चंडीगढ़, 21 जुलाई (परमजीत सिंह,स्टेट हैड/ब्यूरो)।

हरियाणा सरकार ने डीजीपी स्तर के दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस संबंध में गृह विभाग की एसीएस डॉ. सुमिता मिश्रा द्वारा ट्रांसफर आदेश जारी किए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, डीजीपी अकील मोहम्मद को डीजी होमगार्ड नियुक्त किया गया है। वहीं, आईपीएस आलोक कुमार राय को डीजी प्रिजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

गौरतलब है कि इससे पूर्व भी राज्य सरकार द्वारा उच्च अधिकारियों के तबादले किए गए थे, जिससे प्रशासनिक हलकों में बदलाव की स्पष्ट तस्वीर सामने आ रही है।

#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top