नारनौल, 21 जुलाई(परमजीत सिंह/गजेन्द्र यादव)।
डीसी डॉ विवेक भारती ने की दोनों अधिकारियों के उत्कृष्ट कार्यो की सराहना
लघु सचिवालय के मीटिंग हॉल में आज नांगल चौधरी के एसडीएम और जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मनोज कुमार, तथा नगराधीश (सीटीएम) मंजीत कुमार के स्थानांतरण के अवसर पर एक भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने दोनों अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने दोनों अधिकारियों के महेंद्रगढ़ जिले के विकास में दिए गए उत्कृष्ट योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन दोनों अधिकारियों ने अपनी कर्तव्यनिष्ठा और कड़ी मेहनत से जिले में कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। डॉ. भारती ने मनोज कुमार और मंजीत कुमार को उनकी नई तैनाती पर भी इसी लगन और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस विदाई समारोह में महेंद्रगढ़ के एसडीएम अनिल यादव, कनीना के एसडीएम डॉ. जितेंद्र सिंह, नारनौल के एसडीएम रमित यादव, जिला राजस्व अधिकारी राकेश कुमार, और जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी (डीडीपीओ) हरि प्रकाश बंसल सहित जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। सभी ने स्थानांतरित हुए अधिकारियों को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
#newsharyana
