बहादुरगढ़,21 जुलाई (परमजीत सिंह/ब्यूरो)।
हरियाणा के बहादुरगढ़ स्थित एमआईई क्षेत्र की एक फैक्ट्री में नकली सिगरेट बनाए जाने की सूचना पर गुप्तचर विभाग और सीएम फ्लाइंग ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की है। फैक्ट्री नंबर 950 पर की गई रेड में करीब 7.5 लाख से ज्यादा नकली सिगरेट बरामद की गई हैं, जिनकी बाजार में कीमत लगभग 52 लाख रुपये बताई जा रही है।
छापेमारी के दौरान गोल्ड फ्लैक कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि और कानूनी सलाहकार भी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई को कॉपीराइट अधिनियम के तहत अंजाम दिया जा रहा है। फैक्ट्री से गोल्डन गोल्ड स्टार, गोल्डन्स गोल्ड फ्लैक, गोल्ड फ्लैक मिंट स्विच और फ्लेयर स्पेशल फिल्ट जैसे नकली ब्रांड्स के पैकेट बरामद हुए हैं।
अधिकारियों ने मौके से कुल 61 बॉक्स नकली सिगरेट को सील किया है। इस दौरान सिटी थाना पुलिस भी मौके पर मौजूद रही और आवश्यक कानूनी कार्यवाही में जुट गई है।
फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच जारी है।
#newsharyana
