नारनौल, 22जुलाई (परमजीत सिंह/गजेन्द्र यादव)।
जिलाधीश डॉ विवेक भारती ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा सामान्य प्रात्रता परीक्षा (सीईटी 2025) ग्रुप-सी की लिखित परीक्षाएं राज्य के हर जिले में आगामी 26 व 27 जुलाई को प्रातः 10:00 से 11:45 तथा सांय 03:15 से 05:00 बजे करवाई जाएगी। जिले में स्थापित प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर केन्द्र नोडल प्रशासनिक अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
सभी केन्द्र नोडल प्रशासनिक अधिकारी परीक्षा से पूर्व यह सुनिश्चित कर लें कि परीक्षा केन्द्रों पर लगे बायोमैट्रिक डिवाईस, जैमर इत्यादी उपकरण सही तरीके से कार्य कर रहे या नहीं इसके अतिरिक्त परीक्षा केन्द्रों पर किसी प्रकार की बाहरी गतिविधि न होने देना सुनिश्चित करें।
लघु सचिवालय में स्थापित किया कंट्रोल रूम :-
डीसी डॉ विवेक भारती ने बताया कि ग्रुप-सी सीईटी परीक्षा के लिए जिला प्रशासन की ओर से लघु सचिवालय में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।परीक्षाओं के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी तथा सहायता के लिए नागरिक 01282-256960 पर डायल कर सकते हैं। यहां पर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
#newsharyana
