महासचिव महेश जोशी ने किया रेडक्रॉस कार्यालय का दौरा

नारनौल/महेंद्रगढ़ 22 जुलाई (परमजीत सिंह/शैलेन्द्र सिंह)।

भारतीय रेडक्रास सोसायटी, हरियाणा राज्य शाखा, चण्डीगढ़ के महासचिव महेश जोशी ने आज रेडक्रास कार्यालय का दौरा किया।
महासचिव महेश जोशी ने जिला रेडक्रास सोसायटी द्वारा संचालित गतिविधियों की समीक्षा की एवं उन्हें और अधिक प्रभावी ढंग से चलाने पर चर्चा की। उन्होंने संस्था द्वारा संचालित आरआईसीटी कंप्यूटर सेंटर का निरीक्षण किया।
इस मौके उन्होंने दिव्यांगजन को 2 ज्वाईस्टीक विद व्हीलचेयर भी वितरित की।

रेडक्रास से डॉ. एसपी सिंह व जिला प्रशिक्षण अधिकारी प्रेमप्रकाश व अन्य कर्मचारियों ने महासचिव का स्वागत किया।
इस अवसर पर रेड क्रॉस के अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे।

#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top