महेंद्रगढ़ व्यापार मंडल का हुआ गठन,चुने गए पदाधिकारी

महेन्द्रगढ,22 जुलाई (परमजीत सिंह/शैलेन्द्र सिंह)।

गत दिवस 20 जुलाई को मित्तल होटल, महेन्द्रगढ़ में हरियाणा व्यापार मंडल (रजि.) के प्रदेशाध्यक्ष श्री विजयलक्ष्मी चन्द गुप्ता के निर्देशानुसार नगर की व्यापारिक समस्याओं को ध्यान में रखते हुए एक सर्वव्यापी व्यापारिक बैठक आयोजित की गई। जिसमें शहर के सैकड़ो व्यापारियों शामिल हुए।

बैठक की अध्यक्षता श्री रामनिवास (सरपंच, तलवाना) ने की, जिसमें शहर के प्रमुख एवं सम्माननीय व्यापारियों ने भाग लिया और वर्तमान व्यापारिक परिस्थितियों पर विचार-विमर्श किया।

बैठक में श्री संजय मित्तल ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज नगर का अधिकांश व्यापारी वर्ग गम्भीर व्यापारिक समस्याओं से जूझ रहा है। नेतृत्व की कमी एवं दिशा विहीनता के कारण व्यापारी वर्ग निराश एवं असमंजस की स्थिति में है। उन्होंने एक संगठित, सशक्त और निष्ठावान नेतृत्व की आवश्यकता पर बल दिया। जिसका सभी व्यापारियों ने समर्थन किया और महेंद्रगढ़ व्यापार मंडल के पदाधिकारीयों का चुनाव करने पर सहमति जताई।

सभी व्यापारियों की सहमति एवं हरियाणा व्यापार मंडल रजि. की अनुशंसा पर महेन्द्रगढ़ व्यापार मंडल का गठन किया गया। खुशी की बात यह है कि सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। 

महेंद्रगढ़ व्यापार मंडल की नवगठित टीम इस प्रकार है:

अध्यक्ष – श्री सुनील अग्रवाल

उपप्रधान – श्री नवीन राव

उपप्रधान – श्री बस्तीराम (से.नि. SDO)

महासचिव – श्री संजय मित्तल

कोषाध्यक्ष – श्री सुभाष गांधी

सचिव – श्री गोपेश मेहता

सचिव – श्री राजवीर सोनी

सचिव – श्री राजेश कुमार

सलाहकार टीम:

श्री बिजेन्द्र सिंह (पूर्व प्रधान, नगरपालिका)

श्री लीलाराम सैनी (पूर्व प्रधान, नगरपालिका)

श्री सुरेश चौधरी

श्री किशन “हिटलर”

श्री रामनिवास (सरपंच)

श्री ओमप्रकाश “बचिनी वाले”

श्री छोटूराम (प्रधान)

श्री लक्ष्मीकांत (पार्षद)

श्री शिवरत्न मेहता

श्री नवीन पंसारी

श्री राजेन्द्र प्रसाद (निम्बी वाले)

श्री अश्वनी कुमार (पार्षद प्रतिनिधि)

श्री रामचंद्र तायल (पूर्व पार्षद)

श्री मनोज “जेरपूरीया”

श्री धन्नाराम सेठ

श्री मनोज मोदी

हरियाणा व्यापार मंडल (रजि.) ने सभी पदाधिकारीयों को नियुक्ति पत्र जारी किए। हरियाणा व्यापार मंडल के प्रधान ने कहा कि आशा करते हैं  यह नवगठित टीम महेन्द्रगढ़ नगर के व्यापारियों की समस्याओं के समाधान एवं उनके हितों की रक्षा हेतु सक्रिय रूप से कार्य करेगी।

#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top