सीएम नायब सिंह सैनी ने अंबाला से वर्चुअल माध्यम से किया महिलाओं को संबोधित

भव्य और जीवंत हरियाली तीज उत्सव आयोजित

महिलाओं ने रंग-बिरंगी हरियाणवी ड्रेस, हाथों में मेहंदी, लोक संगीत व नृत्य से बना दिया यादगार

जिला के 8 महिला सांस्कृतिक केंद्रों की शुरुआत

पहले स्थान पर आने वाली एसएचजी को एक लाख रुपए से पुरस्कृत किया

नारनौल, 28 जुलाई (परमजीत सिंह/गजेन्द्र यादव)।
आया तीजों का त्यौहार, आज मेरा वीरा आवैगा…..। मानसून की हल्की-हल्की फुहारों के बीच लघु सचिवालय के सभागार में महिला सशक्तिकरण और राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक भव्य और जीवंत हरियाली तीज उत्सव में महिलाओं ने जमकर सांस्कृतिक रंग जमाया। इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व मंत्री एवं नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव मौजूद रहे। वहीं अंबाला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशवासियों को तीज उत्सव की बधाई दी। कार्यक्रम के समापन पर कला एवं संस्कृति विभाग तथा हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन महेंद्रगढ़ के सौजन्य से उपस्थित महिलाओं को कोथली वितरित की गई।
दोपहर बाद शुरू हुए इस उत्सव में महिलाओं ने रंग-बिरंगी हरियाणवी ड्रेस, हाथों में मेहंदी, लोक संगीत और नृत्य से इसे सुंदर और यादगार बना दिया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि ओमप्रकाश यादव ने तीज उत्सव की बधाई देते हुए कहा कि तीज सिर्फ एक त्योहार नहीं बल्कि ये हमारी संस्कृति की आत्मा है। यह पारिवारिक मूल्यों, सामाजिक बंधन व हमारी परंपराओं का प्रतिनिधित्व करता है।
राज्य सरकार लगातार हरियाणा की गौरवशाली विरासत को पुनर्जीवित करने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
इस मौके पर उत्कृष्ट स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित किया गया। खंड सिहमा के गांव सलूनी के प्रकाश स्वयं सहायता समूह को प्रथम आने पर एक लाख रुपए, खंड नांगल चौधरी के गांव थनवास के जीवन ज्योति समूह को द्वितीय आने पर 50 हजार रुपए व खंड अटेली के गांव कांटी के बाबा नरसिंह दास समूह को तृतीय आने पर 25 हजार रुपए देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान जिला के 8 महिला सांस्कृतिक केंद्रों की शुरुआत की गई। जिला परिषद के सीईओ उदय सिंह ने मेहमानों का स्वागत किया। मंच संचालन डॉ ममता शर्मा ने किया।
इस मौके पर जिला परिषद के अध्यक्ष डॉ राकेश कुमार तथा बीजेपी के जिला अध्यक्ष यतेंद्र राव ने भी महिलाओं को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में डीडीपीओ हरिप्रकाश बंसल, एक्सईएन पंचायती राज रमेश कुमार वर्मा, एसडीओ खुशबू, जिला आर्युवेदिक अधिकारी डॉ शशि बाला, जिला कार्यक्रम अधिकारी संगीता यादव, जिला कार्यात्मक प्रबंधक ईश्वर के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे।

#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top