महेंद्रगढ़ 29 जुलाई (परमजीत सिंह/शैलेन्द्र सिंह)।
महेंद्रगढ़ स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में मैथ्स वीक का आयोजन किया गया। सीनियर को-ऑर्डिनेटर रमेश कुमार झा ने कहा कि विद्यालय में प्रायोगिक शिक्षण विधि के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। इसी श्रृंखला में विद्यालय में मैथ्स वीक का भी आयोजन किया गया। पूरे सप्ताह बच्चों ने पोस्टर मेकिंग, सीमा मापन कार्य, वैदिक गणित ज्ञान, गणित रिले रेस, चतुर्भुज खोज, मॉडल निर्माण, क्विज़ कॉम्पिटीशन सहित अनेक ज्ञानवर्धक गतिविधियों में भाग लिया। तीसरी से पाँचवीं कक्षा तक के बच्चों के बीच आयोजित क्विज़ कॉम्पिटीशन में प्रतिभागियों का चयन स्क्रीनिंग टेस्ट के आधार पर किया गया था जिसमें विद्यालय के चारों सदन के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कार्यक्रम में निर्णायिका के रूप में विद्यालय की शिक्षिका आशा यादव उपस्थित थी। प्रतियोगिता परिणाम में विंध्याचल सदन ने प्रथम, अरावली सदन ने द्वितीय एवं शिवालिक सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आशा यादव एवं सुमनलता ने बच्चों को स्मृति चिह्न प्रदानकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. अरुण कुमार यादव ने मैथ्स वीक के सफल आयोजन हेतु को-ऑर्डिनेटर निखिल आनंद के साथ वर्षा सतवानी, रवि कुमार, दीपक यादव, नवनीत चोपड़ा को बधाई दी।
#newsharyana
