हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी बी.के. हरिप्रसाद के जन्मदिवस पर मुख्य संसदीय सचिव राव दान सिंह ने दी शुभकामनाएं

महेंद्रगढ़ 29 जुलाई (परमजीत सिंह /शैलेन्द्र सिंह)।
हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी बी.के. हरिप्रसाद को उनके जन्मदिवस के पावन अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राव दान सिंह ने हार्दिक शुभकामनाएं दीं। राव दान सिंह ने कहा कि

“हमारी तरफ से प्रभारी महोदय को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। प्रभु से प्रार्थना है कि उनका स्वास्थ्य उत्तम बना रहे। आज इस शुभ अवसर पर हम सभी कांग्रेसजन विश्वास दिलाते हैं कि वे हरियाणा की जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाते हुए पार्टी को और अधिक मज़बूती प्रदान करेंगे।”

इस अवसर पर राव दान सिंह ने भरोसा जताया कि आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी हरियाणा सहित पूरे देश में नई ऊर्जा के साथ चुनाव लड़ेगी और भाजपा को लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता से बाहर करने का कार्य करेगी।

उन्होंने यह भी संकेत दिया कि कांग्रेस हाईकमान एवं राहुल गांधी की ओर से जल्द ही एक बड़ी घोषणा हो सकती है। सूत्रों के अनुसार, दक्षिण हरियाणा के चार बार के विधायक एवं वरिष्ठ नेता राव दान सिंह को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया जा सकता है। इस बाबत औपचारिक घोषणा इसी महीने के अंत तक होने की संभावना जताई जा रही है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी आशा जताई है कि यदि राव दान सिंह को प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सौंपा जाता है, तो वे दक्षिण हरियाणा में संगठन को सशक्त बनाएंगे और कांग्रेस को नई दिशा देंगे।

कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन निर्माण की प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि

“हम सब कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं। हम एकजुट होकर पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाएंगे और हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए संघर्ष करेंगे। यह हमारा संकल्प है कि झूठ के सहारे सत्ता में आई भाजपा को लोकतंत्र के माध्यम से सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।”

#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top