संदीप नूूनीवाला बने हरियाणा व्यापार  मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री, हरियाणा व्यापार मंडल, महेंद्रगढ़ के प्रधान सुनील अग्रवाल ने दी बधाई

नारनौल,30जुलाई (शैलेन्द्र सिंह,एडिटर इन चीफ)।
हरियाणा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विजय लक्ष्मीचंद गुप्ता ने हरियाणा व्यापार मंडल के जिला महासचिव संदीप नूूनीवाला को हरियाणा के प्रदेश संगठन मंत्री के पद पर मनोनीत किया है।

संदीप नूनीवाला ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष विजय लक्ष्मीचंद गुप्ता, प्रदेश के नवनियुक्त चेयरमैन बजरंग लाल अग्रवाल, दादरी के जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा की प्रदेश अध्यक्ष ने उन पर विश्वास करके जो हरियाणा व्यापार मंडल के संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मुझे सौंपी है, मैं अपनी ईमानदारी व निष्ठा से उसे निभाऊंगा।

व्यापारियों के हितों के लिए हमेशा उनकी आवाज को उठाता रहूंगा तथा उनके हित के लिए लड़ाई लड़ता रहूंगा। उन्होंने कहा कि वह हरियाणा में हरियाणा व्यापार मंडल के संगठन को मजबूत बनाने के लिए सशक्त व समन्वय बनाने का काम करेंगे।

उनकी इस नियुक्ति के लिए महेंद्रगढ़ व्यापार मंडल के प्रधान सुनील अग्रवाल, किराना मर्चेंट एसोसिएशन,नारनौल के प्रधान एवं नगर पार्षद सुदर्शन बंसल, प्लाईवुड एंड हार्डवेयर एसोसिएशन के प्रधान राजेश अग्रवाल, पुस्तक विक्रेता संघ के प्रधान नरेश गोगिया, मोबाइल एसोसिएशन के प्रधान सुरजीत अरोड़ा, अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश युवा उपाध्यक्ष रवि गर्ग ने आभार जाता है।

#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top