मोदी जी के मित्र ट्रंप ने हमारे साथ क्या-क्या किया,पढ़िए सुप्रिया श्रीनेत की जुबानी

नई दिल्ली, 1अगस्त (शैलेन्द्र सिंह/ब्यूरो)।

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि “मोदी जी की ट्रंप से मित्रता और केमिस्ट्री के बड़े चर्चे होते थे।पर देखिए तो हमारा देश कितनी क़ीमत चुका रहा है। हमारे देश के नागरिकों को यह जानने का अधिकार है। अमेरिका के राष्ट्रपति हमारे साथ क्या कर रहे हैं और उन्होंने क्या किया है”।

मोदी जी के मित्र ट्रम्प ने क्या क्या किया

▪️भारत के ऊपर 25% टैरिफ ठोका और जुर्माना लगाया। भारत किसके साथ व्यापार करें और किसके साथ नहीं यह अमेरिका से पूछ कर करें।

▪️हमारी 6 तेल रिफाइनिंग करने वाली कंपनीज जो अमेरिका में कार्य करती थी उन पर बैन लगाया।

▪️हमारी अर्थव्यवस्था को मरी हुई अर्थव्यवस्था कहा।

▪️पाकिस्तान के साथ तेल समझौता करके भारत के ख़िलाफ़ चुटकी ली।

▪️आतंकी मुल्क पाकिस्तान का नाम भारत के साथ लेने की जुर्रत बार बार की।

•.   ट्रंप ने यह कहा कि एक दिन भारत पाकिस्तान से तेल खरीदेगा।

▪️आतंकी देश पाकिस्तान को महान देश बताया।

•.  पहलगाम हमले के बाद एक बार भी खुलकर पाकिस्तान का विरोध नहीं किया।

▪️पहलगाम नरसंहार के सबसे बड़े गुनहगार असीम मुनीर को दावत पर बुलाया।

▪️31 बार भारत-पाकिस्तान सीजफायर का श्रेय लिया। अनेक मंचों पर बार-बार कहा कि भारत और पाकिस्तान का युद्ध मैंने रुकवाया।

▪️Apple कंपनी को भारत में उत्पादन के ख़िलाफ़ धमकाया। कहां की भारत में कोई फैक्ट्री मत लगाओ और भारत के लोगों को नौकरी मत दो।

▪️IT कंपनीज़ को भारत में नौकरियां बनाने के लिए हड़काया।

▪️हमारे लोगों को हथकड़ियों और बेड़ियों में अमेरिका से बाहर खदेड़ा।

▪️दुनिया भर के ऐरे ग़ैरों को अपने दरवाज़े तक लेने आए, हमारे प्रधानमंत्री को लेने नहीं आए।

▪️जिस दिन मोदी अमेरिका में थे उस दिन भारत को waste fraud abuser जैसे शब्द कहे।

क्या इस सबके लिए मोदी जी ने ट्रम्प को अपना मित्र घोषित किया था?

इस सबके लिए नमस्ते ट्रम्प, Howdy Modi और अबकी बार ट्रम्प सरकार के नारे लगाए थे?

श्रीनेत ने कहा कि मोदी जी आप कुछ तो कहिये, घबराइए मत। हम आपके साथ हैं।140 करोड़ का यह पूरा देश आपके साथ खड़ा है।पर इतना होने पर भी आप ट्रम्प के सामने और सरेंडर हुए जा रहे हैं।
#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top