महेंद्रगढ़ 1 अगस्त(परमजीत सिंह/शैलेन्द्र सिंह)।
यदुवंशी स्कूल में स्वतंत्रता सेनानी एवं महान समाज सुधारक लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर छात्रों द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में देशभक्ति का वातावरण छा गया।
कार्यक्रम की शुरूआत तिलक जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने भाषण, कविता आदि के माध्यम से उनके विचारों और कार्यो को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए न केवल जानकारीवर्धक रहा, बल्कि उनके अंदर देशभक्ति की भावना को भी प्रबल लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
विद्यालय के प्राचार्य पवन कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि बाल गंगाधर तिलक न केवल एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे, बल्कि उन्होंने ‘स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है’ जैसे क्रांतिकारी विचारों से पूरे भारत को जागरूक किया। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा में योगदान देना चाहिए।
ग्रुप के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि आज का दिन में यह सिखाता है कि देश की स्वतंत्रता केवल संघर्ष से नहीं, बल्कि विचारों और शिक्षा से भी मिलती है। सभी विद्यार्थी तिलक जी के विचारों को आत्मसात करें और अच्छे नागरिक बनें।
इस अवसर पर वाइस चेयरमैन एडवोकेट कर्ण सिंह यादव, वाइस चेयरपर्सन संगीता यादव, ग्रुप निदेशक विजय सिंह यादव, फाउंडर डायरेक्टर डॉ. राजेन्द्र सिंह यादव ने भी सभी विद्यार्थियों को देश-सेवा के लिए प्रेरित किया।
#newsharyana
