चंडीगढ़, 1 अगस्त (परमजीत सिंह ,स्टेट हैड/ ब्यूरो)।
हरियाणा सरकार ने राज्य के नौ भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। गृह विभाग की ओर से इस संबंध में नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गए हैं। यह फेरबदल प्रशासनिक दृष्टिकोण से अहम माना जा रहा है।
गृह विभाग के मुताबिक, इन अधिकारियों को विभिन्न जिलों और विभागों में नई तैनाती दी गई है, ताकि कानून व्यवस्था और प्रशासनिक कामकाज को और अधिक प्रभावशाली बनाया जा सके। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

सूत्रों के अनुसार, यह बदलाव राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और प्रशासनिक मशीनरी को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
#newsharyana