दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय व्यापारी सम्मेलन में महेंद्रगढ़ के व्यापारियों की भागीदारी

नई दिल्ली,3अगस्त (शैलेन्द्र सिंह)।

आज प्रसारण विभाग के ऑडिटोरियम में भारतीय उद्योग व्यापार एवं व्यापार मंडल द्वारा आयोजित राष्ट्रीय व्यापार दिवस के अवसर पर दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का सफल नेतृत्व राष्ट्रीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री बाबूलाल गुप्ता जी ने किया। मंच का संचालन राष्ट्रीय महासचिव श्री मुकुंद मिश्रा जी द्वारा किया गया।

इस गरिमामयी अवसर पर देशभर के 28 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष, भारत सरकार के कई सांसद, राज्य मंत्री, केंद्रीय मंत्रीगण एवं दिल्ली सरकार के अनेक मंत्रीगण की उपस्थिति रही।

हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष विजय लक्ष्मी चंद गुप्ता महेंद्रगढ़ से हरियाणा व्यापार मंडल अध्यक्ष श्री सुनील अग्रवाल के नेतृत्व में अनेक प्रतिष्ठित व्यापारियों ने इस राष्ट्रीय सम्मेलन में सक्रिय भागीदारी की एवं महेंद्रगढ़ का गौरव बढ़ाया।

कार्यक्रम में व्यापारियों से संबंधित विभिन्न नीतियों, समस्याओं एवं उनके समाधान पर विचार-विमर्श किया गया। इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल होकर महेंद्रगढ़ व्यापार मंडल ने प्रदेश एवं राष्ट्र स्तर पर अपनी सकारात्मक उपस्थिति दर्ज कराई।

#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top