हेडब्वाय के रूप में पंकज एवं हेडगर्ल के रूप में अवनी मित्तल हुई मनोनीत
महेंद्रगढ़, 4 अगस्त (परमजीत सिंह/शैलेन्द्र सिंह)।
महेंद्रगढ़ स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में इन्वेस्टीचर सॅरेमनी का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत बच्चों ने उत्तरदायित्व निर्वहन की शपथ ली। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विद्यालय के सीनियर को-ऑर्डिनेटर ने बताया कि बच्चों में सह-शैक्षणिक गतिविधियों के अंतर्गत नेतृत्व कौशल के विकास हेतु पद अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें 11वीं कक्षा का छात्र पंकज को हेडब्वाय एवं अवनी मित्तल को हेडगर्ल के रूप में मनोनीत किया गया। छात्र हर्षिल को वाइस हेडब्वाय एवं इति तॅवर को वाइस हेडगर्ल का पदभार दिया गया। स्पोर्ट्स कैप्टन के रूप में प्रतीक एवं वाइस स्पोर्ट्स कैप्टन के पद पर काव्या चयनित हुई। कार्यक्रम के अंतर्गत 11वीं कक्षा की छात्रा आँचल अरावली हाउस की कैप्टन तथा कक्षा 9वीं का छात्र आदित्य वाइस कैप्टन चुना गया। नीलगिरि सदन के हाउस कैप्टन के रूप में मानसी एवं वाइस कैप्टन के रूप में अस्मिता चयनित हुईं। शिवालिक सदन की ओर से स्नेहा को कैप्टन एवं आयुष को वाइस कैप्टन का पदभार दिया गया। विंध्याचल सदन की ओर से प्रेरित भाटी कैप्टन तथा अनिरुद्ध प्रताप वाइस कैप्टन के रूप में चुने गए। सीनियर को-ऑर्डिनेटर रमेश कुमार झा, को-ऑर्डिनेटर रश्मि त्यागी के साथ सुमन, दीक्षा गोयल, अर्चना तिवारी, वर्षा सतवानी, स्वाती प्रिया, अनुराग यादव, नवीन यादव, मनजीत सिंह आदि शिक्षकों ने सैश एवं बैज लगाकर बच्चों को सम्मानित किया। विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य डॉ. अरुण यादव ने चयनित सदस्यों को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मंच संचालन विद्यालय की अंग्रेजी शिक्षिका प्रियंका यादव ने किया।
#newsharyana
