यदुवंशी ग्रुप के चेयरमैन राव बहादुर सिंह को जागरण अचीवर्स अवार्ड-2025 से किया गया सम्मानित

महेंद्रगढ़ 4 अगस्त (परमजीत सिंह/शैलेन्द्र सिंह)।
यदुवंशी ग्रुप के चेयरमैन राव बहादुर सिंह को जागरण अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें यह अवार्ड उनकी सामाजिक एवं शिक्षा के क्षेत्र में सेवाओं के लिए नवाजा गया। भारत में 60 लोगों को भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में इस अवार्ड से सम्मानित किया गया। जागरण अचीवर्स अवार्ड-2025 मलेशिया के शहर देसारू में होटल लोटस में आयोजित किया गया ,जिसमें यदुवंशी ग्रुप की ओर से फाउंडर डायरेक्टर राजेन्द्र सिंह ने अवार्ड प्राप्त किया। समारोह में मुख्यातिथि के रूप में हाई कमीशनर महोदया उपस्थित रही। ज्ञात हो कि यदुवंशी स्कूल व कॉलेजों ने बहुत से बच्चों को तराशा है जो विभिन्न क्षेत्रों में पूरे देश एवं विदेश में सेवाएँ दे रहे हैं। दक्षिणी हरियाणा आज यदुवंशी ग्रुप के योगदान से शिक्षा का हब बना है। आज महेन्द्रगढ़ में समारोह में यह अवार्ड राव बहादुर सिंह को सौंपा गया जिसमें विभिन्न गणमान्य लोग, प्राचार्य, हैड एवं ग्रुप निदेशक विजय सिंह यादव उपस्थित रहे।
यदुवंशी स्कूल के लिए यह गर्व का क्षण रहा जब शिक्षा क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए यदुवंशी ग्रुप के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। इस सम्मान समारोह का आयोजन अत्यंत गरिमामय वातावरण में किया गया, जिसमें विभिन्न शिक्षाविदों, पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थित रही। ग्रुप निदेशक विजय सिंह यादव ने अपने वक्तव्य में कहा कि राव बहादुर सिंह जी ने शिक्षा के क्षेत्र में जो ऊँचाईयाँ प्राप्त की हैं, वह सभी के लिए प्रेरणादायक है। उनका समर्पण, अनुशासन और नेतृत्व हमें सदैव मार्गदर्शन देता रहेगा।
फाउंडर डायरेक्टर डॉ0 राजेन्द्र सिंह यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह सम्मान केवल राव बहादुर सिंह का नहीं, बल्कि उस सम्पूर्ण सोच का है जो शिक्षा को समाज परिवर्तन का माध्यम मानती है। यह सम्मान सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को प्रेरणा देता रहेगा। ग्रुप के वाइस चेयरमैन एडवोकेट कर्ण सिंह यादव, वाइस चेयरपर्सन संगीता यादव, सुभाष अग्रवाल व वीरेन्द्र चौधरी ने उनके इस सम्मान हेतु हार्दिक बधाई दी। साथ ही यदुवंशी विद्यालय एवं कॉलेज परिवार के सभी सदस्यों द्वारा ग्रुप के चेयरमैन राव बहादुर सिंह जी को इस सम्मान हेतु हार्दिक बधाई दी और उनके पदचिह्नों चलने का संकल्प लिया।

#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top