स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर एसडीएम ने ली बैठक
स्वतंत्रता दिवस की फाइनल फुलड्रैस रिहर्सल 13 अगस्त को
महेंद्रगढ़, 04 अगस्त (परमजीत सिंह/शैलेन्द्र सिंह)।
एसडीएम कनिका गोयल (आईए एस) ने कहा कि 79वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के लिए जिस भी विभाग को जो दायित्व दिया जाए उसे निर्धारित समय पर पूरा करना सुनिश्चित करें। एसडीएम कनिका गोयल ने सोमवार को लघु सचिवालय के कोर्ट रूम में 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह तैयारियां पूरी करने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
एसडीएम ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को हर्ष और उल्लास के साथ मनाने के लिए सभी तैयारियां निर्धारित समय पर पूरी निष्ठा के साथ समय बध पूरा करें। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के सफल आयोजन के लिए प्रेड व सांस्कृतिक कार्यकमों रिहर्सल 5 अगस्त से शुरू की जाए और 11 अगस्त को समारोह स्थल पर सभी प्रतिभागी रिहर्सल करेंगे तथा फाइनल फुलड्रैस रिहर्सल 13 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी आपस में तालमेल बनाकर राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह को धूमधाम से मनाने के लिए पूरी तैयारियां सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह मॉडल संस्कृति राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मनाया जाएगा।
एसडीएम ने एक-एक कर क्रमवार विभिन्न विभागों के अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए जिम्मेवारियां सौंपी। उन्होंने कहा कि रिहर्सल और परेड के दौरान एंबुलेंस की व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग द्वारा और साफ-सफाई की व्यवस्था नगर पालिका द्वारा की जाएगी।
बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए वेलकम गेट, परेड की स्लामी, मार्च पास्ट के लिए पुलिस विभाग तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए सभी विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई।
बैठक में तहसीलदार अजय कुमार, नायब तहसीलदार निशा तंवर, खंड शिक्षा अधिकारी अलका सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
#newsharyana
