अनहद शक्ति फाउंडेशन ने स्टेट हाई वे चलाया पेड़ों की सुरक्षा हेतु तारबंदी अभियान

महेंद्रगढ़, 4 अगस्त(परमजीत सिंह/शैलेन्द्र सिंह)।
पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महेंद्रगढ़ स्थित अनहद शक्ति फाउंडेशन द्वारा निरंतर किए जा रहे प्रयासों की एक और कड़ी रविवार को जुड़ी, जब फाउंडेशन के सदस्यों ने लघु सचिवालय के सामने लगाए गए पेड़ों की पशुओं से सुरक्षा हेतु तारबंदी की।

कार्यक्रम का शुभारंभ फाउंडेशन की अध्यक्षा श्रीमती शैलजा यादव ने किया। उन्होंने कहा कि “केवल पेड़ लगाना ही पर्याप्त नहीं है, उनकी सेवा और सुरक्षा करना भी उतना ही आवश्यक है।” उन्होंने समाज के सभी वर्गों से इस कार्य में सहभागी बनने का आह्वान किया।

इस अभियान में अनहद परिवार के सभी साधक बहन-भाइयों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
फाउंडेशन के सक्रिय सदस्य अरविंद यादव, यशपाल शर्मा व मुकेश कुमार आदि ने बताया कि पेड़ हमें केवल ऑक्सीजन ही नहीं देते, बल्कि पर्यावरण शुद्धि, मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी अनिवार्य हैं।

इस तारबंदी अभियान में रणवीर सिंह, विकास, सुशीला यादव, अनीता, कविता, इंदु सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भी पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ भागीदारी निभाई।

अनहद शक्ति फाउंडेशन का यह पर्यावरण संरक्षण अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।

#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top