गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण पहली तिमाही में करवे : डॉ. प्रभा
महेंद्रगढ़,5 अगस्त (परमजीत सिंह/शैलेन्द्र सिंह)।
उप स्वास्थ्य केंद्र स्याणा के अंतर्गत ग्राम में मंगलवार को पीएमएसएमए योजना के तहत एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर में एसएमओ डॉ. प्रभा यादव विशेष रूप से उपस्थित थी वहीं हेल्थ इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे। इस मौके पर उन्होंने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सहेली कार्यक्रम की शुरुआत करते कहा कि घटते लिंगानुपात पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से आंगनवाड़ी वर्कर और आशा वर्कर की भूमिका को रेखांकित करते हुए निर्देश दिए गए कि वे सभी गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण कराएं और उन्हें स्वास्थ्य से जुड़ी सभी संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं। कार्यक्रम के अंत में सब सेंटर इंचार्ज प्रियंका द्वारा उपस्थित महिलाओं के साथ-साथ आंगनवाड़ी व आशा वर्करों को बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ की शपथ भी दिलाई। उपस्थित समस्त महिलाओं ने इस दौरान विश्वास दिलाते हुए कहा कि वह सभी स्वास्थ्य विभाग के इस महिम में अपना सहयोग करेंगी।
इस शिविर में सीएचओ आशा, एमपीएचडब्ल्यू भूपेंद्र यादव , गांव के सरपंच वीरपाल , पंच पुष्पा, आंगनवाड़ी सुपरवाइजर जग्गो देवी,आशा वर्कर कमलेश, सरला, सुनील सहित गांव की महिलाएं उपस्थित थी।
#newsharyana
