महेंद्रगढ़, 6अगस्त (परमजीत सिंह/शैलेन्द्र सिंह)।
माॅडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल महेंद्रगढ़ के प्रांगण में बुधवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन कर ब्लाॅक स्तर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। उक्त जानकारी देते हुए प्राचार्य प्रदीप कुमार तंवर ने बताया कि ब्लाॅक स्तर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता में अंडर 14 आयुवर्ग में हर्ष ने 600 मीटर की दौड में प्रथम, अनिकेश ने डिशकश थ्रो व शाॅट पुट में प्रथम व कार्तिक ने शाटपूट व डिशकस थो में प्रथम, अंडर -17 आयुवर्ग में केशव पुत्र रणजीत सिंह ने 1500 व 800 मीटर की दौड में प्रथम, अभिजीत ने जेवेलियंग थो में प्रथम,जतिन ने हाइ जम्प में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर 19 आयुवर्ग में अमित ने 800 मीटर दौड में प्रथम व 3000 मीटर की दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
वही लडकियों की अंडर 17 आयुवर्ग में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता में नताश पुत्री रणजीत सिंह ने 800 मीटर की दौड़ में प्रथम, खुशी पुत्री सतीश ने 3000 मीटर की दौड में द्वितीय अंडर-19 आयुवर्ग में दिव्या पुत्री पवन कुमार ने भाला फेंक प्रतियोगिता में द्वितीय हिमांश पुत्री सत्यवान ने शाॅटपुट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा अंडर -14 आयुवर्ग में भूमिका पुत्री रविंद्र ने डिशकस थ्रो में द्वितीय स्थान प्राप्त कर स्कूल व क्षेत्र का नाम गौरवंवित किया है। प्राचार्य प्रदीप कुमार ने बताया कि स्कूल के लगभग 2 दर्जन छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिता में अपना स्थान प्राप्त कर स्कूल के साथ-साथ अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी विद्यार्थियों को होसला अफजाई करते हुए विद्यालय के चेयरमैन सतनसिंह ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता शिक्षा का एक अभिन्न अंग है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ स्कूल स्तर पर आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिता में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चत करनी चाहिए। हार-जीत जीवन का एक बहुत बड़ा पहुलु है। इस मौके पर स्कूल का समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित था।
#newsharyana
