Friday, August 8, 2025
Homeहरियाणाभौतिकी विभाग की छात्रा प्रिया कौशिक का STIPAC-2025 के लिए चयन

भौतिकी विभाग की छात्रा प्रिया कौशिक का STIPAC-2025 के लिए चयन

महेंद्रगढ़,7 अगस्त (परमजीत सिंह/शैलेन्द्र सिंह)।
इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर रेवाड़ी की एम.एससी. भौतिकी विभाग द्वितीय वर्ष की छात्रा प्रिया कौशिक ने राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट उपलब्धि हासिल कर न केवल विश्वविद्यालय का, बल्कि पूरे हरियाणा का नाम रोशन किया है। प्रिया का चयन भारत सरकार के प्रतिष्ठित STIPAC-2025 (Science and Technology Internship Program at IGCAR) में हुआ था।
इस ग्रीष्मकालीन अनुसंधान कार्यक्रम के लिए देशभर से लगभग 700 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से केवल 35 भौतिकी के छात्रों का चयन किया गया। हरियाणा राज्य से अकेली सफल प्रतिभागी प्रिया कौशिक रहीं, जो विश्वविद्यालय के लिए अत्यंत गौरव की बात है।
यह प्रशिक्षण तमिलनाडु स्थित इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र (IGCAR), कल्पक्कम में आयोजित किया गया। IGCAR देश के प्रमुख वैज्ञानिक अनुसंधान संस्थानों में गिना जाता है।
प्रिया ने प्रशिक्षण के दौरान “थर्मोग्राफी तकनीकों की सहायता से धातुओं की तापीय विसरणता (Thermal Diffusivity) का अध्ययन” विषय पर सफलतापूर्वक परियोजना कार्य किया। उनके इस कार्य को संस्थान के वैज्ञानिकों ने सराहा।
गौरतलब है कि वर्ष 2025 को “Quantum Year” के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में IGCAR में क्वांटम भौतिकी से संबंधित विशेष व्याख्यान, संगोष्ठियाँ और शोध गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें प्रिया ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
भौतिकी विभाग के अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार व विभाग के शिक्षकों ने प्रिया को इस विशिष्ट उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
यह सफलता प्रिया की निष्ठा, परिश्रम और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का प्रमाण है, जो आने वाले समय में अनेक विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

#newsharyana

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments