सर्व अनुसूचित जाति संघर्ष समिति खंड महेंद्रगढ़ के प्रधान बने विकास खिंची

महेंद्रगढ़, 10 अगस्त (परमजीत सिंह/शैलेन्द्र सिंह)।

संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर में सर्व अनुसूचित जाति संघर्ष समिति की खंड स्तरीय त्रिवार्षिक चुनाव बैठक का आयोजन समिति प्रधान चन्दन सिंह जालवान की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में महासचिव बिरदी चंद गोठवाल ने पिछली बैठक की कार्यवाही पढ़ी और समिति की अब तक की उपलब्धियों की जानकारी दी।
चुनाव अधिकारी एडवोकेट भीम सिंह दहिया और सहायक अधिकारियों की निगरानी में निम्न पदाधिकारियों का आम सहमति से निर्विरोध चयन किया गया:
प्रमुख सलाहकार: सन्तलाल खिंची (महेंद्रगढ़)
प्रधान: विकास कुमार खिंची (बचीनी)
वरिष्ठ उप प्रधान: हरि सिंह (खातोद)
उप प्रधान: राजेंद्र जालवान (कोथल खुर्द)
सचिव: सुमेर सिंह (चौहान बधवाना)
कोषाध्यक्ष: विजयपाल (सिसोठ)
नव निर्वाचित पदाधिकारियों को फूल मालाएं पहनाकर व डॉ. भीमराव अम्बेडकर की तस्वीर भेंटकर सम्मानित किया गया। लाला राम नाहर ने सभी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
प्रधान विकास खिंची ने अपने संबोधन में दलित समाज के अधिकारों और सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष में नवनिर्वाचित टीम की प्रतिबद्धता जताई।
समिति के प्रधान चन्दन सिंह जालवान ने शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सभी का आभार प्रकट किया और घोषणा की कि खंड अटेली के चुनाव 17 अगस्त को धनौंदा स्कूल में होंगे।
इस अवसर पर पूर्व डीएफओ वीर सिंह गोठवाल, पूर्व प्रधान रोशन लाल निंबल, पूर्व ऑडिट ऑफीसर प्रेमचंद सिरोहा, पूर्व बैंक मैनेजर सहीराम, थानेदार महावीर प्रसाद सहित अनेकों समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top