हकेवि के पुस्तकालयाध्यक्ष डी.ओ.ए.जे. सलाहकार बोर्ड के सदस्य के रूप में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

महेंद्रगढ़, 11 अगस्त (परमजीत सिंह/शैलेन्द्र सिंह)।
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ के डॉ. संतोष सी.एच. को प्रतिष्ठित ओपन एक्सेस जर्नल्स डायरेक्टरी (डी.ओ.ए.जे.) ने अपने सलाहकार बोर्ड में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चयनित किया गया है। डी.ओ.ए.जे. एक प्रसिद्ध ओपन एक्सेस डायरेक्टरी है, जिसमें 138 देशों का प्रतिनिधित्व करने वाली 89 भाषाओं में 21,000 ओपन एक्सेस शोध पत्रिकाएँ शामिल हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार ने डॉ. संतोष सी.एच. को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।
डॉ. संतोष ओपन एक्सेस के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं और अब दुनिया भर के 130 ओपन एक्सेस समर्थकों में से विभिन्न देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले 20 सदस्यों के सलाहकार बोर्ड का हिस्सा होंगे। डॉ. संतोष ने इस उपलब्धि के लिए हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कुलपति महोदय के मार्गदर्शन और सहयोग से ही यह उपलब्धि संभव हो सकी है।
डॉ. संतोष सी.एच. ने बताया कि डी.ओ.ए.जे. का सलाहकार मंडल यह सुनिश्चित करने का कार्य करेगा कि डी.ओ.ए.जे. को व्यापक प्रतिनिधित्व, सामुदायिक दृष्टिकोण और आवश्यक सुझाव प्राप्त हों। मंडल के सदस्य ’फाउंडेशन बोर्ड’ और ’डी.ओ.ए.जे. टीम’ दोनों को सुझाव देंगे, जिससे संगठन की रणनीतिक दिशा तय करने और इसकी सेवाओं को वैश्विक शैक्षिक संचार समुदाय की आवश्यकताओं के अनुरूप बनाए रखने में मदद मिलेगी और यह सुनिश्चित होगा कि डी.ओ.ए.जे. सेवाएँ वैश्विक विद्वत्तापूर्ण संचार समुदाय की ज़रूरतों को पूरा करती रहें। उन्होंने बताया कि सलाहकार मंडल की पहली बैठक सितंबर में आयोजित होगी, जिसमें मुक्त अभिगम शोध को विश्व स्तर पर अधिक दृश्यता, सुगमता और गुणवत्ता प्रदान करने के लिए विभिन्न गतिविधियों की शुरुआत की जाएगी।

#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top