हर घर तिरंगा अभियान को लेकर रैली का आयोजन

नारनौल, 11 अगस्त (परमजीत सिंह/गजेन्द्र यादव)।

राष्ट्रीय गौरव और एकता की भावना को और मजबूत करने व राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से उपायुक्त डॉ विवेक भारती के दिशा निर्देशानुसार आज माई भारत एवं रेडक्रॉस स्वयंसेवकों के साथ मिलकर तिरंगा यात्रा निकल गई। एसडीएम अनिरुद्ध यादव ने लघु सचिवालय से तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
एसडीएम अनिरुद्ध यादव ने युवाओं को अभियान के तहत तिरंगा यात्राएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम, संगीत समारोह, चित्रकला, रंगोली, तिरंगा कैनवास और अन्य विभिन्न अयोजनों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।
जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव ने बताया कि यह रैली लघु सचिवालय से शुरू होकर महावीर चौक पर जाकर संपन्न हुई। इसमें सैंकड़ों युवाओं ने हिस्सा लिया और अपनी सेल्फी लेकर harghartiranga.com वेबसाइट पर अपलोड किया गया।
उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान नागरिकों को अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है साथ ही युवाओं को mybharat.com पर तिरंगा क्विज प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।
इस मौके पर युवाओं के साथ रेडक्रॉस से डॉ एसपी सिंह, टेकचंद यादव, हंसराज गुर्जर, पवित्रा यादव, लेखाकार महेन्द्र सिंह, कौशल सहित अन्य कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top