श्री ओम साईंराम किड्स गार्डन प्ले स्कूल में मनाया जन्माष्टमी समारोह

महेंद्रगढ़ 13 अगस्त (अमरसिंह सोनी/कुणाल सिंह)।

शहर के नयाबास मौहल्ले में स्थित श्री ओम साईंराम किड्स गार्डन प्ले स्कूल के प्रांगण में आज जन्माष्टमी समारोह बहुत ही धूमधाम से मनाया गया ।कार्यक्रम के दौरान असंख्य अभिभावक अपने-अपने बच्चों को राधा कृष्ण बनाकर विद्यालय में लेकर आए जहां बच्चों ने राधा कृष्ण की मनमोहक झांकियां पेश करने के साथ-साथ अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए।

विद्यालय चेयरमैन रमेश सैनी एवं चेयरपर्सन निशा सैनी ने बताया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी न केवल भगवान कृष्ण के जन्म की खुशियों को दर्शाता है ,बल्कि जीवन में धर्म नैतिकता और प्रेम के उच्च आदर्शों की प्रेरणा भी देता है ।देश भर में इस पर्व को बड़े उत्साह और उमंग से मनाया जाता है जिसमें झांकियां,भजन कीर्तन और रासलीला की प्रस्तुतियां शामिल होती हैं।इस अवसर पर बच्चों के साथ प्राचार्या सविता यादव , प्रवक्ता अमरसिंह सोनी,अध्यापिका रितु शर्मा, रीना, काजल,लक्ष्मी,अनीता,सरोज ,वंदना ,पूजा ,भावना , मीना, शिवानी,जोगिंदर आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top