समारोह की सभी तैयारियां पूरी, नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव ध्वजारोहण कर लेंगे मार्च पास्ट की सलामी
महेंद्रगढ़, 14 अगस्त (परमजीत सिंह/शैलेन्द्र सिंह)।
स्थानीय मॉडल संस्कृति राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर एसडीएम कनिका गोयल के मार्गदर्शन में प्रतिभाागियों ने अंतिम अभ्यास किया।
उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर पिछले कई दिनों से स्कूल व कालेजों में विद्यार्थियों द्वारा पूर्वाभ्यास किया जा रहा था। बुधवार को स्कूल परिसर में प्रतिभागियों द्वारा संबंधित अधिकारियों की देखरेख में इसे अंतिम रूप दिया गया।
एसडीएम ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे और समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। एसडीएम नेे बताया कि शुक्रवार को उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह मॉडल संस्कृति राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेें धूमधाम से मनाया जाएगा। समारोह में उपमंडल के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसके अतिरिक्त सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए देशभक्ति गीतों के साथ कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया है।
#newsharyana
