बचपन प्ले स्कूल व ओम साईंराम स्कूल में धूमधाम से जन्माष्टमी समारोह

महेंद्रगढ़, 14 अगस्त (परमजीत सिंह/कुणाल सिंह)।

स्थानीय मौदाश्रम मंदिर के पास, मोहल्ला जवाहरनगर स्थित बचपन प्ले स्कूल एवं श्री ओम साईंराम एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

बच्चे राधा-कृष्ण के रूप में सजे-धजे विद्यालय पहुंचे और माखन चोरी, मटकी फोड़, रासलीला, कृष्ण-सुदामा की मित्रता जैसी आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। राधा-कृष्ण की झांकियों ने सभी का मन मोह लिया।

विद्यालय के चेयरमैन रमेश सैनी व चेयरपर्सन निशा सैनी ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को, मध्यरात्रि रोहिणी नक्षत्र में, कंस की कारागार में हुआ था। देशभर में यह पर्व झांकियों, भजन-कीर्तन और रासलीला के साथ बड़े उत्साह से मनाया जाता है।

इस अवसर पर प्राचार्या ज्योति शर्मा, बचपन हेड रूपाली अरोड़ा, उप-प्राचार्या मोनिका दीवान, प्रवक्ता अमरसिंह सोनी, पूनम गोस्वामी सहित पूरा स्टाफ और सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top