महेंद्रगढ़, 14 अगस्त (परमजीत सिंह/शैलेन्द्र सिंह)।
राधा रानी अल्ट्रासाउंड एवं डायग्नोस्टिक सेंटर एवं सर्व कल्याण मंच द्वारा आज ब्लड डोनेशन कैंप का शुभारंभ वेद मंत्रोच्चार के साथ महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव ने किया। कार्यक्रम में सेंटर के संचालक रामबीर सिंह चौहान एवं जितेश यादव ने जन्माष्टमी, स्वतंत्रता दिवस एवं तिरंगा यात्रा के उपलक्ष्य में सभी मेडिकल टेस्ट—जैसे अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे, 2D ईको हृदय जांच, रक्त व मूत्र की सभी जांच पर 50 प्रतिशत की विशेष विशेष छूट की घोषणा भी की।

विधायक कंवर सिंह यादव ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र में क्वालिफाइड स्टाफ और आधुनिक उपकरणों से युक्त स्वास्थ्य संस्थाओं की अत्यधिक आवश्यकता है। उन्होंने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया और कहा कि रक्तदान महादान है, जो जरूरतमंदों के प्राण बचाता है।
तिरंगा यात्रा के दौरान सेंटर की ओर से पुष्पवर्षा एवं शीतल पेय से अतिथियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा मंडलाध्यक्ष संदीप यादव, रमेश वर्मा, प्रखंड अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद सुधीर यादव, भगवान सिंह यादव, मास्टर महेंद्र सिंह डेरोली अहीर, सरपंच पाली देशराज सिंह, डॉ. प्रशांत, मनीष कौशिक, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष राकेश देवी, नारी शक्ति, डॉ. प्रदीप यादव, मा. राजेश, अजेन्द्र, पीटीआई संदीप एवं भूपेंद्र सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
#newsharyana
