महेंद्रगढ़ बार एसोसिएशन में ध्वजारोहण कर मनाया स्वतंत्रता दिवस

महेंद्रगढ़, 15 अगस्त (परमजीत सिंह/शैलेन्द्र सिंह)।

बार एसोसिएशन महेंद्रगढ़ में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। एसोसिएशन के प्रधान संदीप यादव के नेतृत्व में बार परिसर प्रांगण में ध्वजारोहण किया गया।

इस अवसर पर संदीप यादव ने कहा कि 15 अगस्त भारत के इतिहास का सबसे महत्वपूर्ण दिन है, क्योंकि इसी दिन देश को ब्रिटिश शासन से आज़ादी मिली थी। उन्होंने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय ध्वज, जो स्वतंत्रता का प्रतीक है, 22 जुलाई 1947 को संविधान सभा द्वारा अपनाया गया था और 15 अगस्त 1947 को पहली बार राष्ट्रध्वज के रूप में फहराया गया। तिरंगा हमें आज़ादी की याद दिलाता है और देशवासियों में गर्व व देशभक्ति की भावना जगाता है।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू बांटकर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इस मौके पर उप प्रधान सतीश डागर, वरिष्ठ अधिवक्ता ओ.डी. शर्मा, पवन बंसल, दुर्गा प्रसाद, एम.पी. सैनी, पूर्व प्रधान राजीव यादव, शर्मिला यादव, आलोक खेरवाल, पुष्पेंद्र शेखावत, प्रदीप मेंगनवास, सुनील विक्रांत, मोहन सिंह सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे।

#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top