महेंद्रगढ़, 15 अगस्त (परमजीत सिंह/शैलेन्द्र सिंह)।
केसरिया बाबा के जन्माष्टमी पर्व पर मांडोला धाम में लगने वाले तीन दिवसीय विशाल मेले (13 से 15 अगस्त) के अवसर पर, श्री मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल महेंद्रगढ़ की अनुभवी डॉक्टरों की टीम ने मेला प्रबंधक कमेटी के आग्रह पर एक विशेष निःशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन किया।
मेले में लाखों श्रद्धालु बाबा केसरिया के दरबार में आशीर्वाद लेने व मन्नत मांगने के लिए पहुंचे। इस दौरान आयोजित तीन दिवसीय मेडिकल कैंप में आमजन, ग्रामवासी, श्रद्धालु और खिलाड़ी वर्ग सहित हजारों लोगों ने स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा परामर्श का लाभ उठाया।

मेडिकल टीम के उत्कृष्ट कार्य के लिए केसरिया बाबा मंदिर कमेटी ने हॉस्पिटल संचालक रामबीर सिंह चौहान एवं उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मंदिर कमेटी के सभी सदस्य एवं गणमान्य व्यक्ति— हंसराज सरपंच, इंद्रजीत ब्लॉक समिति मेंबर, कृष्ण प्रधान, दिनेश, वीरेंद्र, रामकरण, सत्यवीर, पूर्व सरपंच ओमप्रकाश, महिपाल, संतलाल, सतीश, अनिल, डॉक्टर लक्ष्मण सिंह, सूर्य प्रकाश आदि उपस्थित रहे।
#newsharyana
