राजकीय महाविद्यालय महेन्द्रगढ़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस–

शहीदों के बलिदान से ही राष्ट्र स्वतंत्र — प्राचार्य प्रो. डॉ. पूर्ण प्रभा–

महेन्द्रगढ़, 15 अगस्त (परमजीत सिंह/शैलेन्द्र सिंह)।

राजकीय महाविद्यालय महेन्द्रगढ़ में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर तिरंगे के रंग और देशभक्ति के उत्साह से सराबोर हो उठा। मुख्य अतिथि जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी एवं महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. डॉ. पूर्ण प्रभा ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। प्राचार्य प्रो. डॉ. पूर्ण प्रभा ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में उन्होंने कहा कि “जिस स्वतंत्रता का हम आज आनंद ले रहे हैं, वह हमारे वीर शहीदों के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान का परिणाम है। हमें उनके बलिदान को कभी नहीं भूलना चाहिए और आने वाली पीढ़ियों को भी इसका महत्व बताना हमारा परम कर्तव्य है।”

उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि हम अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करें, ताकि आने वाली पीढ़ियां स्वतंत्रता के वास्तविक अर्थ को समझ सकें। स्वतंत्रता केवल अंग्रेज़ी शासन से मुक्ति भर नहीं, बल्कि सामाजिक, आर्थिक और वैचारिक समानता का नाम है। प्रधानमंत्री के ‘2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र’ बनाने के संकल्प का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि “युवा पीढ़ी के कंधों पर देश का भविष्य टिका है। उन्हें राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति और जिम्मेदार नागरिकता का परिचय देते हुए देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाना होगा।”

प्राचार्य डॉ. पूर्ण प्रभा ने यह भी कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक दिन का पर्व नहीं, बल्कि हर दिन देशभक्ति और समर्पण की भावना को जीने का अवसर है। हमें ऐसा वातावरण निर्मित करना होगा, जिसमें हर नागरिक को समान अधिकार मिले और समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।

इस दौरान उप-मंडल स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए डॉ. अश्वनी, शंकर लाल एवं दुलीचंद को मुख्य अतिथि ओम प्रकाश यादव विधायक नारनौल एवं पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामविलास शर्मा, एसडीएम महेन्द्रगढ़ कनिका गोयल तथा प्राचार्य प्रो. डॉ. पूर्ण प्रभा द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के स्टाफ सदस्यों, डॉ अनीता यादव एवं विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, रागिनी, कविताएं, भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर माहौल को देशभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया। स्टाफ सदस्यों ने भी स्वतंत्रता के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। प्राचार्य डॉ. पूर्ण प्रभा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र और नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। अंत में भारत माता की जय और वंदे मातरम् के गगनभेदी नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रो. डॉ. सोमवीर ने किया। इस अवसर पर प्रो. विजय यादव, प्रो. जितेन्द्र कुमार वशिष्ठ, डॉ अनीता यादव,डॉ. पवीता यादव, डॉ. अशोक कुमार, प्रो. हीरा सिंह सहित महाविद्यालय के सभी स्टाफ सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top