राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में एचआईवी/एड्स जागरूकता व्याख्यान का आयोजन

महेंद्रगढ़, 18 अगस्त (परमजीत सिंह/शैलेन्द्र सिंह)।

राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में रेड रिबन क्लब एवं यूथ रेड क्रॉस के संयुक्त तत्वावधान में “एचआईवी/एड्स जागरूकता व्याख्यान” का आयोजन बड़ी उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय ढंग से किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए जागरूकता पर आधारित प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किए और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी एवं महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. डॉ. पूर्ण प्रभा तथा प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ. पविता यादव द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर वक्ताओं ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए एचआईवी/एड्स जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या के प्रति सजग रहने, समाज में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने तथा युवाओं को सकारात्मक दिशा में प्रेरित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

प्राचार्य प्रो. डॉ. पूर्ण प्रभा ने अपने उद्बोधन में कहा कि युवाओं को सही जानकारी और जागरूकता के माध्यम से ही इस महामारी से सुरक्षित रखा जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे समाज में जागरूकता फैलाने के लिए “युवा दूत” की भूमिका निभाएँ।

प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. पविता यादव ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में न केवल जानकारी का संचार करते हैं, बल्कि उनमें सामाजिक चेतना का विकास भी करते हैं। उन्होंने रेड रिबन क्लब एवं यूथ रेड क्रॉस द्वारा निरंतर चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों की विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर महाविद्यालय के कई प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन रेड रिबन क्लब की टीम की ओर से किया गया।

#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top