महेंद्रगढ़, 18 अगस्त(परमजीत सिंह/शैलेन्द्र सिंह)।
श्री ओम साईंराम एकेडमिक हाईट्स पब्लिक स्कूल एवं बचपन प्ले स्कूल के बच्चों ने भिवानी की लेडी टीचर मनीषा हत्याकांड के विरोध में कैंडल मार्च निकालकर रोष प्रकट किया।
चेयरमैन रमेश सैनी व चेयरपर्सन निशा सैनी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में मनीषा को श्रद्धांजलि दी गई तथा आरोपियों को फांसी देने की मांग की गई।
विद्यालय प्राचार्या ज्योति शर्मा व बचपन हेड रूपाली अरोड़ा ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा के लिए समाज को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी।
इस मौके पर संस्थापक शेरसिंह सैनी, प्रवक्ता अमरसिंह सोनी, उप प्राचार्या मोनिका दीवान, पूनम गोस्वामी सहित विद्यालय स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद रहे।
#newsharyana
