विभिन्न कंपनियों व बैंक के प्रतिनिधि लेंगे भाग : जिला रोजगार अधिकारी रणजीत सिंह रावत
रोजगार मेले में भाग लेने के लिए रोजगार कार्यालय में पंजीकरण होना जरूरी
प्रार्थी रोजगार विभाग के पोर्टल hrex.gov.in पर करवा सकते हैं पंजीकरण
नारनौल, 18 अगस्त (परमजीत सिंह/गजेन्द्र यादव)।
जिला रोजगार कार्यालय की ओर से आगामी 20 अगस्त को सुबह 9 बजे राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न कंपनियों व बैंक के प्रतिनिधि भाग लेंगे।
यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी रणजीत सिंह रावत ने बताया इस रोजगार मेले में पुखराज हेल्थ केयर, फ्रीडम एम्प्लॉयबिलिटी एकेडमी, लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, एसबीआई बैंक, नारनौल, जी4एस सिक्योरिटी सर्विस गुरुग्राम, एआरजीएल मानसेर, जय भारत मारुति गुरुग्राम, रोकी यूएनओ मिंडा रेवाड़ी, वेरिबो दिल्ली, फ्लिप कार्ट रेवाड़ी व एचडीएफसी बैंक गुरुग्राम की प्रतिनिधि भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि इसमें 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई व डिप्लोमा पास बेरोजगार प्रार्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि रोजगार मेले में भाग लेने के लिए अपने साथ रोजगार कार्यालय का पहचान पत्र (Registration Card), योग्यता के दस्तावेज साथ लेकर आएं।
उन्होंने बताया कि जिन प्रार्थियों ने अभी तक रोजगार कार्यालय में पंजीकरण नहीं करवाया है वह प्रार्थी रोजगार विभाग के पोर्टल hrex.gov.in पर पंजीकरण करवाकर इस रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि रोजगार कार्यालय में आकर भी पंजीकरण करवा सकते हैं।
#newsharyana
