डी.पी.एस में हर्षाेल्लास से मनाया गया 79वॉ स्वतंत्रता दिवस

महेंद्रगढ़, 18 अगस्त (परमजीत सिंह/कुणाल सिंह)।

महेंद्रगढ़ स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में 79वॉ स्वतंत्रता दिवस बड़े ही आनंद उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राव दान सिंह के कर-कमलों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वतंत्रता हमें रातोंरात प्राप्त नहीं हुई। इसे हासिल करने के लिए अनगिनत वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति दी। आज भारत विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था में जाना जाता है। हमारा कर्तव्य बनता है कि देश की अखंडता, एकता एवं संप्रभुता को बनाए रखने के लिए अपने हिस्से का योगदान दें। इस अवसर पर विद्यालयीन बच्चों के द्वारा नृत्य-गीत, भाषण, अभिनय आदि की अनेक हृदयस्पर्शी प्रस्तुतियाँ दी गईं। कार्यक्रम में राव रामकुमार जी, डॉ. अरुण कुमार यादव के साथ काफी संख्या में अभिभावक एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित थे जिन्होंने कार्यक्रम की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। हेडमास्टर रमेश कुमार झा ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी के लिए आभार व्यक्त किया। मंच संचालन पंकज एवं काव्या ने किया। राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ ।

#newharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top