डीसी डॉ विवेक भारती ने किया तहसील तथा खंड कार्यालय का निरीक्षण

तहसील कार्यालय तैयार होगा मॉडर्न रिकॉर्ड रूम, जगह चिन्हित करने के निर्देश

अटेली, 18 अगस्त (परमजीत सिंह/सीएस वर्मा)।

उपायुक्त डॉ विवेक भारती ने आज अटेली तहसील तथा खंड कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नागरिकों से भी सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया।
डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा सेवाओं का निश्चित अवधि में लाभ दिया जाए। उन्होंने नायब तहसीलदार को निर्देश दिए कि वे रजिस्ट्री के लिए दिन निर्धारित करके उसी दिन हर हाल में रजिस्ट्री करवाना सुनिश्चित करें। इस संबंध में नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
उपायुक्त ने तहसील कार्यालय तथा खंड कार्यालय में अधिकारियों तथा कर्मचारियों की हाजिरी भी चेक की।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अटेली में मॉडर्न रिकॉर्ड रूम के लिए जगह निर्धारित करें ताकि रिकॉर्ड को सही तरीके से सुरक्षित रखा जा सके। तहसील में एक मॉडर्न रिकॉर्ड रूम तैयार किया जाएगा।
इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों को साफ सफाई के संबंध में निर्देश दिए कि कार्यालय तथा इसके आसपास स्वच्छता पर विशेष फोकस किया जाए। उन्होंने पुराने सामान तथा रिकॉर्ड के संबंध में निर्देश दिए कि सरकार के नियम अनुसार इनका निष्पादन करना सुनिश्चित करें।
इस मौके पर एसडीएम अनिरुद्ध यादव तथा नायब तहसीलदार दलबीर दुग्गल के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top