महेंद्रगढ़,19अगस्त (शैलेन्द्र सिंह)।
आज खंड महेंद्रगढ़ के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय,भगडाना में ‘तंबाकू मुक्त पीढ़ी की ओर स्कूल की चुनौती’ एक राष्ट्रीय मुहिम के तहत विद्यार्थियों की भागीदारी जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त यादव व खंड शिक्षा अधिकारी, महेंद्रगढ़ अलका के दिशा निर्देश अनुसार जागरूकता रैली ,नुक्कड़ नाटक, पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता तथा स्लोगन, कविता लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्राचार्य वीरेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में विद्यालय प्रांगण से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।इस कार्यक्रम के संयोजक राजेश शर्मा झाड़ली, दीपक शर्मा एवं संदीप कुमार के द्वारा सफल आयोजन किया गया।

राजेश शर्मा झाड़ली ने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया है आप अपने जीवन में तंबाकू का प्रयोग ना करें। तंबाकू एक किस्म से जहर है इससे अनेक प्रकार की बीमारियां पैदा होती हैं, तंबाकू से कैंसर जैसी भयानक बीमारी पैदा होती है और जानलेवा होती है। तंबाकू चबाने से मुंह में कैंसर ,लैंग में कैंसर हो जाता है। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया है आप इस अभियान के तहत अपने परिवार को व नौजवानों को भी प्रेरित करें।शिक्षा विभाग व प्रशासन का साथ दें।इसके साथ ही उन्होंने बताया कि प्रत्येक विद्यालय में एक नोडल अधिकारी की नियुक्ती की जाएगी जिससे शिक्षा विभाग व प्रशासन द्वारा चलाए गए जन कल्याणकारी योजनाओं को छात्र-छात्राओं को अवगत कराएंगे।
इसी कड़ी में उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिताएं पहले स्कूल स्तर पर होगी उसके बाद खंड स्तर व फिर जिला स्तर पर तथा उसके बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता करवाई जाएगी। फिर नेशनल लेवल की प्रतियोगिता होगी।जिसमें राष्ट्रीय स्तर के इनाम दिए जाएंगे। इस कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं व विद्यालय के स्टाफ सदस्यों ने तंबाकू के प्रति शपथ ग्रहण की।
इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह लावण, शैलेंद्र सिंह, राजेश कुमार, अमित कुमार आदि समस्त स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद रहे
#newsharyana
