हकेवि में आयोजित इलेक्ट्रिक व्हीकल सिस्टम लेवल मॉडलिंग कार्यशाला में प्रतिभागियों को मिला प्रायोगिक ज्ञान

महेंद्रगढ़ 20 अगस्त (परमजीत सिंह/शैलेन्द्र सिंह)।
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि), महेंद्रगढ़ के विद्युत अभियांत्रिकी विभाग एवं आईईईई छात्र शाखा द्वारा मैथवर्क्स और डिज़ाइनटेक सिस्टम्स प्रा. लि. के सहयोग से आयोजित पाँच दिवसीय कार्यशाला ‘इलेक्ट्रिक व्हीकल सिस्टम लेवल मॉडलिंग‘ के तीसरे दिन की शुरुआत कार्यशाला संयोजक डॉ. कल्पना चौहान द्वारा सत्र के कार्य-योजना के संक्षिप्त अवलोकन से हुई।
कार्यशाला के प्रातःकालीन सत्र में विद्युत अभियांत्रिकी विभाग के प्रो. अजय कुमार बंसल ने इलेक्ट्रिक व्हीकल में अभियांत्रिक प्रगति विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने ऊर्जा प्रबंधन, मोटर ड्राइव सिस्टम और बैटरी अनुकूलन जैसी चुनौतियों के समाधान हेतु सिमुलेशन आधारित डिज़ाइन व मॉडलिंग की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रो. बंसल ने प्रतिभागियों को इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में नवाचार व अंतःविषयक अनुसंधान की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. आकाश सक्सेना और प्रो. राजेश कुमार दुबे भी उपस्थित रहे।
इसके पश्चात प्रतिभागियों ने ‘इलेक्ट्रिक व्हीकल मॉडलिंग‘ पर केंद्रित ‘मैटलैब हैंड्स-ऑन सत्र‘ में प्रतिभागिता की। विशेषज्ञों द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण में ‘मेटलैब तथा सिमुलिंक‘ के माध्यम से मल्टी-डोमेन मॉडलिंग, ईवी के विभिन्न घटक, लिथियम-आयन सेल मॉडलिंग तथा एसओसी एस्टीमेशन टेक्निक्स का प्रशिक्षण दिया। प्रतिभागियों ने सिमुलिंक और सिमस्केल लाइब्रेरी का प्रयोग करते हुए डीसी मोटर मॉडलिंग तथा ईवी चार्जर सिमुलेशन पर भी प्रायोगिक अभ्यास किए। कार्यशाला आगामी सत्रों में मैथवर्क्स के एप्लीकेशन इंजीनियर श्री अर्मान अंसारी द्वारा 21 अगस्त 2025 को ‘एडवांस्ड ईवी कंपोनेंट मॉडलिंग, लिथियम-आयन बैटरी सिस्टम एवं ईवी चार्जर डिज़ाइन‘ विषय पर विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top